तिश्नगी

तिश्नगी प्रीत है, रीत है, गीत है
तिश्नगी प्यास है, हार है, जीत है
Showing posts with label वरमाला. Show all posts
Showing posts with label वरमाला. Show all posts

Saturday, 5 January 2013

मृत्यु का गीत !!!

मैं लेकर वरमाला
खड़ा रहूँगा,
और तुम आओगी ।
चुपके - चुपके,
दबे पाँव
साँकल खटकाओगी ।

सिर्फ मैं सुन पाऊँगा वो
खटखटाहट ।

जब कुछ जिम्मेदारियाँ
पूरी हो चुकी होंगी,
कुछ होंगी अधूरी
और
कुछ रिश्ते छूट  जायेंगे ।

तुम थामकर हाथ मेरा
ले चलोगी साथ अपने,
बिना मेरी हामी के भी ।

प्राण तुम्हारे पास होंगे,
निर्जीव तन परिवार के
और नाम संसार के ।

फिर अपनी पलकों पर
मखमली चादर बिछाऊँगा मैं,
उस दिन,
मौत तुमको गुनगुनाऊँगा मैं ।